WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Administrative Reshuffle in MP: 12 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

4348
Delhi Administrative Reshuffle

Administrative Reshuffle in MP: 12 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर एक दर्जन IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। रतलाम के कलेक्टर भास्कर लक्षकर को अब प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया गया है। विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव राज्यपाल के अपर सचिव और स्वरोशिष सोमवंशी राज्यपाल के उप सचिव को कलेक्टर सीधी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2024 03 09 at 10.58.55 PM

कार्मिक विभाग के उप सचिव धरणेंद्र कुमार जैन को कलेक्टर जिला उमरिया, राजेश बाथम अपर आयुक्त उज्जैन संभाग को कलेक्टर रतलाम बनाया गया है।

WhatsApp Image 2024 03 09 at 10.51.18 PM 1 WhatsApp Image 2024 03 09 at 10.51.17 PM 1

दमोह के कलेक्टर मयंक अग्रवाल अब आयुक्त खाद्य सुरक्षा बनाए गए हैं।
सीधी के कलेक्टर साकेत मालवीय संचालक कर्मचारी चयन मंडल और नेहा मीना अपर कलेक्टर जिला नीमच कलेक्टर जिला झाबुआ बनाई गई है। झाबुआ की कलेक्टर तन्वी हुड्डा को इंदौर में प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम बनाया गया है।

उमरिया के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य अब विदिशा के कलेक्टर होंगे। मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कुमार कोचर को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है।
मनोज कुमार सरयाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी भिंड को पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाया गया है।