2 साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की क़िस्मत, 2.69 कैरेट का हीरा मिला

711

2 साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की क़िस्मत, 2.69 कैरेट का हीरा मिला

 

पन्ना: पन्ना की रत्नगर्भा धरा बेशक़ीमती हीरों के लिए देश दुनिया में जानी जाती है। यहां रातों-रात लोगों की किस्मत चमक जाती है और वे कंगाल पति से लखपति करोड़पति बन जाते हैं।

हाल ही में पन्ना जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक उठी है। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को अपनी खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जिससे महिला और उनके परिवार की जिंदगी बदल सकती है। महिला ने हीरा कार्यालय में हीरा जमा कराया है।

 

महिला ने बताया कि पिछले दो सालों से चोपड़ा की एक निजी खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं। कड़ी धूप, धूल और अथक परिश्रम के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह लगन और धैर्य आखिरकार रंग लाया और आज उन्हें यह बेशकीमती तोहफा प्रकृति से मिला है। हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा कर लिया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली राशि, शासकीय रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पन्ना की धरती किस तरह से अपने भीतर बेशकीमती रत्नों को समेटे हुए है, और कैसे यह मेहनती लोगों की किस्मत बदलने का दावा रखती है।