After Sonam its Sunita: नई नवेली दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति की मौत,2 बार असफल,तीसरी कोशिश में कामयाब

620
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

After Sonam its Sunita: नई नवेली दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति की मौत,2 बार असफल,तीसरी कोशिश में कामयाब

 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नई नवेली दुल्हन सुनीता द्वारा अपने पति बुद्धनाथ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले भी दो बार पति को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह तीसरे प्रयास में सफल हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

बताया गया है कि दोनों की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद घरेलू कलह के चलते सुनीता ने तीन बार हत्या की कोशिश की, तीसरे प्रयास में वह सफल रही।

 

बलरामपुर जिले के छोटे से गांव में रहने वाली सुनीता और उसके पति बुद्धनाथ के बीच शादी के बाद से ही घरेलू कलह चल रहा था। नवजीवन की शुरुआत में ही दोनों के मध्य झगड़े और तनाव इतनी बढ़ गए कि सुनीता ने पति से छुटकारा पाने का मन बना लिया। पहले दो बार उसने अलग-अलग तरीके से बुद्धनाथ को मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार वह नाकाम रही। तीसरी बार सुनीता ने खाने में कीटनाशक मिला दिया, जिससे बुद्धनाथ की मौत हो गई।

 

घटना के बाद पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि कोर्ट में पुख्ता केस पेश किया जा सके। गांव में इस घटना की खूब चर्चा है और लोग हैरान हैं कि घरेलू विवाद इतना बड़ा कदम उठाने की वजह बन सकता है।

गांव में यह मामला चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला रहा है, जिसमें भी पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी। ठीक उसी तरह, सुनीता ने भी कई बार कोशिश की और आखिरकार तीसरे प्रयास में पति बुद्धनाथ की हत्या कर दी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई और राज या साजिश तो नहीं छुपी है।