कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गेश सुरोलिया 41 वर्ष की सेवा पूर्ण कर हुए सेवानिवृत!

761

कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गेश सुरोलिया 41 वर्ष की सेवा पूर्ण कर हुए सेवानिवृत!

Ratlam : कर्मचारी नेता, कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गेश सुरोलिया 41 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।
शहर की सैलाना रोड स्थित निजी होटल में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित कर विदाई दी गई।

IMG 20240401 WA0076

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान, सहायक संचालक भीका वास्के, केशव गोयल, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी राजकुमार सिंह, आत्मा परियोजना संचालक निर्भयसिंह नर्गेश, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीएम सोलंकी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी नामसिंह मंडलोई एवं संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरी सहित झाबुआ, धार, मनावर, उज्जैन सहित जिले के अनेक कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहें।

इस अवसर पर सुरोलिया को संगठन तथा पदाधिकारियों द्वारा बाबा महाकाल की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।