Air India News: मुंबई से दुबई एयर इंडिया की फ्लाइट में 5 घंटे कैद रहे यात्री, बिना एयर कंडीशन के हाल बेहाल रहा !

465

Air India News: मुंबई से दुबई एयर इंडिया की फ्लाइट में 5 घंटे कैद रहे यात्री, बिना एयर कंडीशन के हाल बेहाल रहा !

मुंबई : मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्री करीब पांच घंटे तक अंदर फंसे रहे, जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। केबिन के अंदर का तापमान बढ़ने के कारण कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। कुछ को AC बंद होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वायरल वीडियो में कई यात्री अपनी सीटों से उठकर केबिन के सामने भीड़ लगा रहे हैं और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे तो कई को पैनिक अटैक तक पड़े। यात्री दरवाजा पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

फ्लाइट को रविवार 26 जनवरी को सुबह मुंबई से स्थानीय समय (आईएसटी) 8:25 बजे प्रस्थान करना था। फ्लाइट को सुबह 10:15 बजे दुबई में लैंड होना था। यात्रियों ने चेकइन किया और फ्लाइट में बैठ गए।

सुबह से शाम तक ऐसे ही फंसे रहे

फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और यात्री उड़ान भरने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक फ्लाइट ऐसे ही खड़ी रही। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के 787-8 विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सकी। आखिरकार इस फ्लाइट ने मुंबई से शाम 5:10 बजे उड़ान भरी और शाम 6:29 बजे जीएसटी पर दुबई में सुरक्षित रूप से उतर गई।