Air India Plane Crash Investigation: जानबूझकर हुआ अहमदाबाद विमान हादसा, पायलट ने बंद किए थे फ्यूल कंट्रोल स्विच,इटैलियनअखबार ने किया दावा !

145
Air India Plane Crash Investigation:

Air India Plane Crash Investigation: जानबूझकर हुआ अहमदाबाद विमान हादसा, पायलट ने बंद किए थे फ्यूल कंट्रोल स्विच,इटैलियनअखबार ने किया दावा !

Air India Plane Crash Investigation: 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की एआई-171 फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में जा गिरा।

इस दर्दनाक विमान हादसे के बाद एक व्यक्ति सकुशल बच गया था लेकिन जांच अभी भी जारी है। इसी बीच इटैलियन अखबार ने बड़ा चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि यह विमान हादसा तकनीकी खराबी की वजह से नहीं ब्लकि जानबूझकर किया गया था। पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे जिससे यह हादसा हुआ था।

एयर इंडिया की एआई-171 में पायलट इन कमांड कैप्टन सुमीत सभरवाल थे, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर को-पायलट मौजूद थे और इटैलियन अखबार ने बड़ा दावा करते हुए आरोप पायलट पर लगाए है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया था और फ्यूल कंट्रोल स्वीच को बंद कर दिया गया था जिससे विमान एक इमारत से टकरा गया। इस हादसे की जांच अभी भी जारी है औऱ एक बार फिर  सवाल उठने लगे है कि क्या यह हादसे का कारण तकनीकी खामी थी या जानबूझकर किया गया था।

प्रारंभिक उड़ान के दौरान, अधिकतम 180 समुद्री मील प्रति सेकंड की गति तक पहुँचने के लगभग 30 सेकंड बाद, जीई जीईएनएक्स-1 बी इंजनों के दोनों ईंधन कटऑफ स्विच एक-दूसरे के एक सेकंड के भीतर “रन” से “कटऑफ” स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई और भारी मात्रा में ईंधन की आपूर्ति बाधित हो गई और विमान एक इमारत से टकरा गया था। बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) कर रहा है लेकिन अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।