
Airplane Puncture : जबलपुर में लैंड करते ही विमान का टायर पंचर, हादसे का शिकार होने से बची इंडिगो फ्लाइट!
टायर में नुकीली कील घुसी, प्रबंधन मामले को दबा रहा, टायर क्षतिग्रस्त!
Jabalpur : यहां के डुमना एअरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एअरबस का विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। ये हादसा तब हुआ जब एअरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था। गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। इंडिगो ने कहा है विमान में टेक्निकल खराबी आई है जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।

सुबह मुंबई से इंडिगो के 180 यात्री क्षमता वाले विमान एअरबस ने लैंड किया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने। इसी दौरान टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बता रहे हैं कि टायर में नुकीली धातु (कील नुमा) घुसी थी। हालांकि, प्रबंधन मामले को दबा रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो।
इंडिगो की तरफ से भी विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कहीं जा रही है। हकीकत में टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने आई है इस काम में करीब एक घंटा लगने की बात कही गई। अनुमान है इसके बाद विमान सुधार कर लिया जाएगा और इसे वापस मुबंई की उड़ान भरेगा। शाम करीब पांच बजे इस विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना होता है। बताया जा रहा है कि सुधार की वजह से सोमवार को मुंबई जाने के लिए विमान देरी से उड़ान भरेगा।





