MP News: अजय सिंह ने शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने से खींचे हाथ

709

भोपाल: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व उन्हें इसकी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दी थी। अब उनके मना करने के बाद यह जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को दी है।

सूत्रों की मानी जाए तो पिछले सप्ताह अजय सिंह की ओर से यह संदेश नाथ तक गया कि वे विंध्य और अपने क्षेत्र में पार्टी का काम करने में ज्यादा व्यस्त हैं। इसलिए उन्हें आरोप पत्र बनाने की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। कांग्रेस भी विंध्य में इस बार अपना प्रदर्शन मजबूत कर सीट बढ़ाने की ओर प्रयासरत है, ऐसे में अजय सिंह की बात को कमलनाथ ने गंभीरता से लिया। बताया जाता है कि अजय सिंह से सलाह करने के बाद नाथ ने आरोप पत्र समिति बनाने का निर्णय लिया। जिसका अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को बनाया गया है।


Read More… Gadkari’s Stinging Statement : गडकरी ने कहा ‘सरकार समय पर फैसले नहीं लेती!’ 


डॉ. गोविंद सिंह आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष बनाए गए। वहीं पूर्व विधायक पारस सकलेचा को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही बनाए गए हैं।