IAS सहित सभी शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक ऑनलाइन देना होगा सम्पत्ति का ब्यौरा

384
Bridge Course

IAS सहित सभी शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक ऑनलाइन देना होगा सम्पत्ति का ब्यौरा

भोपाल:प्रदेश के सभी IAS अधिकारियों सहित अन्य सभी शासकीय कर्मचारियों को इस माह के अंत तक अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा आॅनलाईन प्रस्तुत करना होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी IAS अधिकारियों और मंत्रालय के सभी तृतीय श्रेणी कर्मचारियों, सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड दो, सहायक ग्रेड तीन, निज सहायक, शीघ्र लेखक, स्टेनो टाइपिस्ट और तकनीकी संवर्ग और मंत्री स्थापना में पदस्थ सभी मंत्रालयीन तृतीय श्रेणी के शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की स्थिति में 31 जनवरी 2025 तक आॅनलाईन अपना अचल सम्पत्ति का विवरण वर्ष 2024 का प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जो अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं करेंगे उन्हें आने वाले समय में पदोन्नति और क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा। सभी IAS अधिकारियों और शासकीय कर्मचारियों ने अपने सम्पत्ति के ब्यौरे सार्वजनिक करने की तैयारी कर ली है।