Allegation of Molestation : नगर निगम के सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ का आरोप!

निगम आयुक्त ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर जांच समिति बनाई!

521

Allegation of Molestation : नगर निगम के सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ का आरोप!

Indore : नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को नगर निगम के एक प्रभारी सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उक्त महिला कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह को शिकायत की है।

महिला कर्मचारी ने आयुक्त को बताया की स्वास्थ्य विभाग स्थापना का प्रभारी होने के चलते उक्त सहायक आयुक्त के केबिन में जब किसी फाइल पर हस्ताक्षर करवाने गई थी। इस दौरान सहायक आयुक्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त ने पहले महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की चार सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन किया।

उक्त शिकायत को इस समिति को सौंप दिया है। पूर्व में नगर निगम में गठित विशाखा समिति की प्रभारी उपायुक्त लता अग्रवाल थी। लेकिन उनके देवास तबादले के बाद उक्त समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया। बताया जाता है कि गुरुवार को ही विशाखा समिति ने महिला कर्मचारी को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी ली। विशाखा कमेटी में एक सब इंजीनियर, एक एनजीओ के अधिकारी और दो महिलाएं रहेंगी।

यह समिति 24 घंटे के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपेंगे। इसके बाद निगम आयुक्त जांच में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई कर सकती है। सहायक आयुक्त के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी पुलिस में दर्ज करवाई जा सकती है। इस पूरे मामले में विशाखा कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होने का भरोसा दिलाया गया है।