Allegations on BJP : द्रौपदी मुर्मू को वोट के लिए कांग्रेस MLA को भाजपा से ऑफर

977
Karnatak Election
bjp

Bhopal : कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। भाजपा ने एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया वहीं विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार और पूर्व सीएम कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस MLA को खरीदने के लिए 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक का ऑफर दे रही है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस MLA उमंग सिंगार ने कहा कि मुझे भी कॉल आया था। भाजपा राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी वोट खरीदना चाहती है। कांग्रेस ने कहा कि हमारे सभी MLA यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे।
MP कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भी आरोप है कि कांग्रेस MLA को खरीदने की भाजपा कोशिश कर रही है। हमारे एक विधायक को भी एक करोड़ का ऑफर मिला है। अन्य MLA पर भी डोरे डाले जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि लेकिन मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। MLA उमंग सिंघार के इस इस बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कमलनाथ ने भी इस बारे में बयान देते हुए भाजपा के इस रवैये को निराशाजनक बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस MLA के लिए व्हिप जारी कर दी गई है।