Alliance’s 3 New Flights : इंदौर से बिलासपुर की अलाइंस की नई फ्लाइट ने उड़ान भरी!

72 सीटर विमान में 15 यात्री, सिंधिया ने वर्चुअल झंडी दिखाई

1030

Indore : सोमवार को एलायंस एयरलाइंस ने नई सेवा का लाभ दिया। बिलासपुर में खराब मौसम के कारण फ्लाइट एक घंटा देरी से रवाना हुई। मंगलवार से इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। बिलासपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन, जबकि जबलपुर और ग्वालियर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये फ्लाइट दिल्ली भी जाएंगी। तीन रूट पर सीधी फ्लाइट होने से यात्रियों को सुविधा मिली। साथ ही इंदौर से तीन नए रूट भी कनेक्ट हुए।
अलाइंस एयरलाइंस ने बिलासपुर से इंदौर की नई फ्लाइट शुरू की। 72 सीटर इस विमान में 15 यात्री सवार हुए। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से इसे वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवी अहिल्या विमानतल पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेन्द्र हार्डिया आदि उपस्थित थे। एयर लाइंस के पीआरओ सुधीर कुलकर्णी ने बताया कि लंबे से सीधे इंदौर से बिलासपुर के लिए विमान सेवा नहीं थी।
कोरोना संक्रमण के दौरान लाइंस की फ्लाइटों का संचालन बंद हो गया था। यात्री अन्य मार्गों से होते हुए बिलासपुर पहुंचते थे। एयरपोर्ट प्रबंधन और उड्डयन मंत्रालय से बातचीत के बाद एयरलाइंस ने पुन: अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी। कोरोना के पहले कंपनी की फ्लाइट दिल्ली, अहमदाबाद तक उड़ान भरती थी। शुभारंभ के बाद दोपहर एक बजे विमान को उड़ान भरना थी, लेकिन मौसम खराब होने से दो घंटे विलंब से उड़ान शुरू हुई। यह विमान सप्ताह में चार दिन सेवाएं देगी।

WhatsApp Image 2022 10 04 at 5.45.23 PM

ग्वालियर-इंदौर-जबलपुर उड़ान
इस क्रम में आज 4 अक्टूबर को एयर अलाइंस ग्वालियर-इंदौर-जबलपुर उड़ान शुरू करेगा।यह विमान जबलपुर से सुबह 11.30 बजे इंदौर आएगी। 12 बजे यहां से ग्वालियर रवाना होगी। ग्वालियर से 3 बजे इंदौर आकर शाम साढ़े पांच बजे जबलपुर रवाना होगी। यह भी 72 सीटर विमान है। इसकी बुकिंग लगातार की जा रही है। कोरोना के बाद से ग्वालियर की उड़ान भी बंद थी।

ये रहेगा शेड्यूल
बिलासपुर से इंदौर सुबह 11.35 बजे फ्लाइट रवाना होगी और दोपहर 1.25 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से बिलासपुर दोपहर 1.55 बजे फ्लाइट रवाना होगी और दोपहर 3.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को यह फ्लाइट जाएगी। फ्लाइट बिलासपुर से जबलपुर और फिर वहां से दिल्ली जाएगी।
जबकि इंदौर से ग्वालियर फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से इंदौर के लिए दोपहर 2 बजे रवाना होगी और साढ़े 3 बजे इंदौर आएगी। ये फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी। ग्वालियर फ्लाइट वहां से जबलपुर जाएगी और फिर दिल्ली।
जबलपुर से इंदौर फ्लाइट रवाना सुबह 10 बजे रवाना होगी और 11 : 30 पर इंदौर आएगी। इंदौर से जबलपुर के लिए शाम 4 बजे रवाना होगी और शाम साढ़े 5 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ये मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी।