उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व छात्रों ने मनाई गोल्डन जुबली – नए छात्रों से साझा किए अनुभव – उत्सवी माहौल में हुआ स्वागत 

879

उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व छात्रों ने मनाई गोल्डन जुबली – नए छात्रों से साझा किए अनुभव – उत्सवी माहौल में हुआ स्वागत 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। सोमवार को बरसते पानी के बीच शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय ( हायरसेकेंडरी क्रमांक एक) परिसर में एक अभिनव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ,जो विशिष्ट बन गया।

IMG 20251027 WA0117

शैक्षणिक सत्र 1974-75 के अध्ययनरत रहे पूर्व छात्र समूहबद्ध होकर इस धरा का वंदन करने यहां उपस्थित हुए। अवसर था अपने ही विद्यालय परिसर का पचास वर्ष के अंतराल पश्चात दर्शन करने और वंदन-अभिनंदन करने का। पांच दशकों के अंतराल बाद अधिसंख्य मित्रों ने अपने जीवन की सफलता और यश वृद्धि में इस विद्यालय की महत्त भूमिका को स्वीकार किया जिसने वो बुनियाद, वो आधार निर्माण किया। तात्कालिन समय के गुरुजनों का भी सादर स्मरण कर उनकी समर्पित सेवाओं का स्मरण किया गया जिसने उन सभी की शैक्षणिक नींव को संपोषित और पुष्ट किया।

अपनी शिक्षा केंद्र जो तत्कालीन समय हायरसेकेंडरी क्रमांक एक कहा जाता था, इसकी पूरे जिले भर में प्रतिष्ठा रही जहां अध्ययन किया और स्वर्ण जयंती

गोल्डन जुबली मनाने वर्तमान पीढ़ी के छात्रों से रूबरू होने जा पहुंचे पूर्व छात्र।

IMG 20251027 WA0116

बड़ा आनंदित और उत्सवी माहौल बन पड़ा जब विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों के स्थापित हस्ताक्षर अपनी शिक्षा दीक्षा और विशिष्टताओं के साथ विद्यालय में उपस्थित रहे ।

IMG 20251027 WA0112

पांच दशकों में इस विद्यालय में पढ़े तत्कालीन छात्र प्रशासन , पुलिस , इंजीनियर , फॉरेस्ट , चिकित्सा , उन्नत कृषक , मेडिकल , इंडस्ट्रीज , कॉरपोरेट, व्यवसाय , मैनेजमेंट,

शिक्षाविद, प्रिंसिपल, स्पोर्ट्समैन आदि विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हुए और देश – विदेश में परिवार और मंदसौर जिले का परचम लहराया

ऐसे कोई बीस से अधिक पूर्व छात्र विद्यालय पहुंचे । स्थानीय और बाहर से भी साथी गोल्डन जुबली मनाने शामिल हुए ।

IMG 20251027 WA0114

इस अवसर पर बलसखा समूह के सर्वश्री गजराज धाकड़, अजय प्रधान, अशोक हींगड़, अशोक त्रिवेदी, हरीश रायवाल, डा.श्याम तिवारी, डा.रविंद्र पाटीदार ,डा.संजय गांधी, डा.रमेश कनेसरिया, अशोक कुमार पालीवाल,सुरेंद्र राका,डा.अजीत जैन (दलौदा), डा.सुरेश सोनी, सुभाष जैन,चंद्रविनोद सिंह सेंगर, पिंकेश चेलावत, डा.जगदीश सैनी(इंदौर), घनश्याम सिंह चौहान अश्वमित्र, त्रिलोक सिंह नारंग आदि बालसखाओं ने अपने विचार व्यक्त किए विद्यार्थी काल के अनुभव साझा किए और समारोह की गरीमा में अभिवृद्धि की। साथ ही अपनी सीख भी युवा छात्रों को दी ओर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया ।

IMG 20251027 WA0115

पूर्व छात्रों ने अपने समय के बिछड़े साथियों को भी स्मरण किया और जो नहीं पहुंच पाए उनकी भावनाएं भी व्यक्त की , कई साथी पुरानी यादों में खो गए , विद्यालय परिसर में अपने कक्षा, खेल मैदान , लेबोरेटरी, ग्रन्थालय आदि को देखा और बात की

इसी अवसर पर बालसखा समूह द्वारा दो जम्बो-कूलर विद्यालयीन छात्रों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराने की घोषणा की गई एवं

बालसखा समूह सदस्य हरीश रायवाल ने निर्धन और जरुरतमंद छात्रों के सहायतार्थ दस हजार रुपये प्रतिवर्ष विद्यालय परिवार को प्रदान करने की घोषणा की ।

उत्कृट स्कूल प्राचार्य डॉ विनीता प्रधान एवं विद्यालयीन समस्त गुरुजन बाबूलाल जोशी अनिल जैन विनीता मेहता और छात्र समुदाय के प्रति आभार जताते हुए बालसखा समूह ने कहा कि इस ‘गोल्डन जुबली समारोह’ को हमेशा के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

बालसखा समूह ने प्रिंसिपल डॉ विनीता प्रधान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय छात्रों ने पूर्व छात्रों का स्वागत सम्मान किया

बालसखा समूह की ओर से कार्यक्रम का संचालन अश्विन जोशी द्वारा किया गया।