Amazing Love Story : नाबालिग बेटे की मंगेतर से ससुर ही शादी करके भाग गया, होने वाली बहू को ही दुल्हन बना लिया!

पिता की आशिकी और पूरी प्लानिंग का पता चलने के बाद बेटे ने निकाह से मना किया!

686

Amazing Love Story : नाबालिग बेटे की मंगेतर से ससुर ही शादी करके भाग गया, होने वाली बहू को ही दुल्हन बना लिया!

 

Rampur (UP) : एक पिता ने अपनी प्रेमिका को अपने बेटे की पत्नी बनाने की प्लानिंग कर डाली, ताकि उसकी प्रेम महानी छुपी रहे और परिवार में किसी को शक भी न हो। अपने अफेयर को छुपाने के लिए शकील नाम के इस शख्स ने अपने नाबालिग बेटे का निकाह अपनी प्रेमिका से तय कर दिया। परिवार ने तीन साल बड़ी लड़की से किए इस रिश्ते का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। शकील की पत्नी को शक था कि उसकी होने वाली बहू से पति का अफेयर चल रहा है। उसने अपने रिश्तेदारों को भी ये बात बताई, लेकिन परिवार में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि, शकील के बेटे ने अपने पिता की करतूत के सबूत इकट्ठा किए और परिवार के सामने रख दिए। अपनी पोल खुलती देख शकील ने फिर जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।

रामपुर के बांसनगली गांव के रहने वाले शकील ने अपने नाबालिग बेटा का रिश्ते 18 साल की लड़की से तय किया था। शकील की पत्नी के अनुसार वो अपने बेटा का रिश्ता नहीं करना चाहती थी। लेकिन, शकील नहीं माना। शकील ने अपनी बात मनवाने के लिए बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की। उन पर दबाव बनाया और लड़की के साथ रिश्ता तय कर दिया। ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। नाबालिग बेटे के साथ जबरदस्ती रिश्ता तय कराने के बाद शकील होने वाली बहू से मोबाइल पर दिन रात बात करने लगा।

IMG 20250621 WA0053
शकील के परिवारवालों ने इसका विरोध किया, मगर शकील ने किसी की नहीं सुनी और परिवार वालों के साथ फिर मारपीट की। पिता की आशिकी पता चलने के बाद बेटे ने निकाह करने से मना कर दिया। ऐसे में शकील घर में रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया और अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया। शकील के बेटे के अनुसार उसके दादा-दादी को सब पता था। उन्होंने इस पूरे कांड में पिता का साथ दिया और निकाह में पूरी मदद की।

शकील की पत्नी को बहू की जगह मिली सौतन
शकील की पत्नी के अनुसार इस कहानी को चलते हुए तीन साल हो गए। मुझे ये उस लड़की के लिए मारा करते थे। ये दो बार पकड़े भी गए थे। इनको मना किया, लेकिन ये नहीं माने। पकड़े जाने के बाद इन्होंने कहा कि बेटे का निकाह उससे करना है, पर हम लोग नहीं माने। इन्होंने हमारी साथ मारपीट की और रिश्ते के लिए हम सबको राजी करवा लिया। मेरा बेटा 15 साल का है। इलाके के लोगों को इनकी कहानी पता है। रिश्ता तय होने के बाद भी ये नहीं माने। बहू से कोई भी ससुर इतनी बात नहीं करता है। ये पूरा दिन उसके साथ वीडियो कॉल करते थे। पहले मेरी बात किसी न नहीं मानी। मैंने और बेटे ने इनके खिलाफ सबूत जमा किए। इसके बाद ये उस लड़की को लेकर भाग गए।
बेटे ने निकाह के लिए मनाकर दिया और कहा उस लड़की के साथ रिश्ता नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। ये बात सुनकर मेरा पति घर पर रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया और लड़की को लेकर फरार हो गया। हम ये गेम नहीं समझे। ये बोलते रहे कि हमने ये लड़की गोद ली है, बाद में निकाह कर लिया।