Amazing Stunt : निष्ठा दुर्गावाहिनी की महिला पहलवानों के साथ निकलेंगे जवाहर व्यायामशाला के पहलवान!

शस्त्र कला, मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगा कारवां!

817

Amazing Stunt : निष्ठा दुर्गावाहिनी की महिला पहलवानों के साथ निकलेंगे जवाहर व्यायामशाला के पहलवान!

Ratlam : कुश्ती जगत एवं रतलाम शहर की जानी मानी हस्ती जवाहर व्यायामशाला के संस्थापक एवं पूर्व रतलाम केसरी स्वर्गीय नारायण पहलवान के मार्गदर्शन में विगत 40 वर्षों पूर्व से अनंत चतुर्दशी पर्व पर शहर में झांकी, अखाड़े, मलखंभ, शस्त्रकला का नेतृत्व करते हुए रतलाम की धर्मप्रेमी जनता को सौगात प्रदान की गई थी जो आज तक अनवरत जारी हैं।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 11.07.38 AM

जवाहर व्यायामशाला द्वारा इस परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी पहलवानों द्वारा विशाल चल-समारोह मलखंभ, अखाड़ों एवं झांकी के साथ निकला जाएगा। झांकी में इस वर्ष अद्भुत भगवान श्री राम जी द्वारा कराए अश्वमेघ यज्ञ का दृश्य दिखाया जाएगा। अखाड़े के संरक्षक खलीफा दौलत जाट, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी) तथा गौरव जाट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पहलवान तथा सैकड़ों की संख्या में निष्ठा दुर्गावाहिनी की महिला पहलवान शस्त्रकला के प्रदर्शन के साथ निकलेंगी साथ ही मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा भव्य चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो पर उत्साहपूर्वक निकला जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 11.07.39 AM