WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Amit Shah In Bhopal And Gwalior Today: केन्द्रीय गृह मंत्री शाह भोपाल एवं ग्वालियर में

1044

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भोपाल एवं ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी प्रातः 11 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रमुख नेता, कार्यकर्ता शाह की अगवानी करेंगें। जिसके पश्चात शाह दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर शासकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे श्री शाह भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे।

गृहमंत्री शाह दोपहर 3 बजे ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का शिलान्यास कर मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे।