Amka Jhamka : CM ने अमका-झमका में किए भगवान कृष्ण के दर्शन, श्रीकृष्ण पाथेय के तहत प्रमुख तीर्थ स्थल बनाने की घोषणा!

मुख्यमंत्री ने रुक्मणि हरण स्थल पहुंचकर दर्शन किए, जन्माष्टमी पर्व मनाया!

524

Amka Jhamka : CM ने अमका-झमका में किए भगवान कृष्ण के दर्शन, श्रीकृष्ण पाथेय के तहत प्रमुख तीर्थ स्थल बनाने की घोषणा!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Amjhera (Dhar) : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धार के अमझेरा अमका झमका रूकमणी हरण स्थल पहुंचे। उन्होंने अमका झमका माता के दर्शन और पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने रूकमणी हरण स्थल पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर्व भी मनाया।

मुख्यमंत्री ने एक बच्चे को गोद में बिठाकर उससे मटकी फुड़वाई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयर्गीय भी मौजूद रहे। डॉ मोहन यादव ने कहा कि मप्र मे श्री कृष्ण पाथेय बनाया जा रहा है जिसके तहत अमझेरा के अमका झमका रूकमणी स्थल का भी विकास कर इसे भी बड़ा तीर्थ बनाया जाएगा।

IMG 20250816 WA0169
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यहाँ भगवान ने भीषण युद्ध किया था। भगवान कृष्ण और बलराम ने जिस प्रकार से उस दौर में अपनी प्रतिभा योग्यता के बलबूते पर एक नया इतिहास लिखा, उसी स्थान को जीवंत करने के लिए भगवान कृष्ण का उस तरह से ही तीर्थ है जैसे द्वारका, मथुरा, गोकुल और वृंदावन। यहाँ की प्रसिद्धि बढ़े इस दृष्टि से जन्माष्टमी पर हम लोग आए हैं। यहां पाथेय बनने वाला है, जो श्री कृष्ण का तीर्थ बनेगा, उसी की तैयारी चल रही है। मेरी तरफ से आज धार जिले के सभी बंधुओं को बहुत बहुत बधाई।