Anand Mahindra & Memories of Indore : आनंद महिंद्रा को याद आया इंदौर से जुड़ा अपना रोमांटिक प्रसंग!

देश में तेजी से आगे बढ़ते शहर इंदौर की उपलब्धियों को सराहा!

1034

Anand Mahindra & Memories of Indore : आनंद महिंद्रा को याद आया इंदौर से जुड़ा अपना रोमांटिक प्रसंग!

Indore : देश के बड़े महिंद्रा उद्योग समूह के प्रेजिडेंट आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद सजग रहते हैं। वे न सिर्फ रोचक पोस्ट पर कमेंट करते हैं, बल्कि जुगाड़ वाले वाहनों के प्रति भी अपनी दिलचस्पी दिखाने में पीछे नहीं रहते। कई बार तो वे जुगाड़ वाले वाहनों को खुद लेकर उसकी जगह अपनी नई गाड़ियां दे देते हैं। लेकिन,यहां उनका जिक्र एक अलग संदर्भ में हो रहा है।

IMG 20230905 WA0004

अंग्रेजी के एक बड़े दैनिक को उन्होंने इंदौर के प्रति अपनी दिलचस्पी के कारण बताए। सबसे रोचक बात ये रही कि उनकी अपनी पत्नी अनुराधा से पहली मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। उन्होंने इस बहाने इंदौर से अपने रोमांटिक यादों को सहेजा है। साथ ही उन्होंने तेजी से बदलते और विकसित होते इस शहर का अपनी नजर से आकलन भी किया है।
उन्होंने The Economic Times को बताया कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले शहर से लेकर इसके तेजी से औद्योगीकरण तक में बदलाव का दौर दिखाई दे रहा है। सूती हथकरघा उद्योग के लिए मशहूर रहे इस शहर इंदौर के बारे में अरबपति ऑटोमोबाइल कारोबारी आनंद महिंद्रा के दिल में खास स्थान है।
महिंद्रा समूह के अध्यक्ष शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 603 वीं बैठक में भाग लेने के लिए इंदौर में थे। उन्होंने शहर के साथ अपने रोमांटिक संबंध को याद किया। 69 वर्षीय इस बड़े कारोबारी ने सोशल मीडिया पर अपने 10.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेम कहानी साझा करने के लिए एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा महिंद्रा से उनकी पहली मुलाकात इंदौर में ही हुई थी।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बॉस कहे जाने वाले इस उद्योगपति ने शहर को लेकर एक वीडियो के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘इंदौर जाना हमेशा अच्छा होता है। यह वह शहर है जहां मैं पहली बार अपनी पत्नी से मिला था। लेकिन, इस बार कम रोमांटिक कारण रहा आरबीआई बोर्ड की बैठक। पिछले हफ्ते, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 2022 के इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स में इंदौर को सर्वश्रेष्ठ ‘राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी’ घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश का यह शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ के तहत विकसित किए जा रहे 100 शहरों को पछाड़ने में कामयाब रहा।

पिछले साल अक्टूबर में इंदौर ने लगातार छठी बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। अपने ट्वीट में जारी रखते हुए, महिंद्रा ने कहा कि इंदौर एक ‘विशाल निर्माण स्थल’ जैसा प्रतीत होता है, लेकिन यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर लगातार बना हुआ है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘इंदौर अभी भी भारत के सबसे स्वच्छ शहर के खिताब पर कायम है। अभी यह एक विशाल निर्माण स्थल जैसा है। लेकिन, वह मेट्रो का निर्माण करना है, जो केवल इसके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।’

इंदौर तेजी से बदल रहा है और विकास कर रहा है। नई मेट्रो लाइन से शहर के भीतर यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे यात्रा आरामदायक हो जाएगी। सितंबर में ट्रायल के बाद इंदौर में मेट्रो अप्रैल-मई 2024 में जनता के लिए खुलने की उम्मीद है। जनता के लिए पहले चरण में मेट्रो करीब 16 किलोमीटर लंबी होगी, जो एयरपोर्ट (गांधी नगर) से शुरू होगी क्षेत्र) विजय नगर होते हुए खजराना चौराहे तक।