Anant Chaturdashi of Ratlam : रतलाम में आज निकलेगा गणेश विसर्जन की झांकियां और अखाड़ों का कारवां!

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजामात!

698

Anant Chaturdashi of Ratlam : रतलाम में आज निकलेगा गणेश विसर्जन की झांकियां और अखाड़ों का कारवां!

Ratlam : शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्तचतुर्दशी के अवसर पर आज 17 एवं 18 सितम्बर की दरमियानी रात को रतलाम शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती नयनाभिराम झांकियां निकलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

इस वर्ष भी तकरीबन 14 से अधिक नयनाभिराम झांकियां और 14 अखाड़ों के साथ हजारों की जनसंख्या में जनसैलाब झांकियों के कारवां को देखने के लिए उमड़ेगा। आस-पास स्थित ग्रामीण क्षेत्र से भी ग्रामीण यहां पहुंचेंगे और झांकियों को निहारेंगे, शहर के अनेक स्थानों और चौराहों पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा झांकियों के संचालकों, निर्माण करने वालों और अखाड़ों के उस्ताद खलिफाओं का अभिनन्दन किया जाएगा। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा नाश्ते और चाय की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। जिला तथा पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। CCTV कैमरों पर पुलिस नजरें रखेंगी। यातायात व्यवस्था पर भी पुलिस प्रशासन ने रुट परिवर्तन किए हैं। कुश्ती जगत के मसीहा कहें जाने वाले स्वर्गीय नारायण पहलवान जिन्होंने इस चल-समारोह की आधारशिला रखी थी। वह आज तक भी बदस्तूर जारी हैं।

बता दें कि विगत 50 वर्षों से शहर में गणेश उत्सव के समापन यानि अनंतचर्तुदर्शी के दिन एक दर्जन से अधिक नयनाभिराम झांकियां और अखाड़ों का कारवां देखते ही बनता हैं। जहां झांकियों के साथ चल रहें अखाड़ों में सैकड़ों पहलवान हेरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन अखाड़ों में मार्गदर्शक उस्ताद-खलिफाओं के साथ युवा तरूणाई जब शहर की सड़कों से निकलते हैं तो देखने वालों का उत्साह और जोश देखते ही बनता हैं।

मलखंब युद्ध कुश्ती और शस्त्र कला भारतीय संस्कृति की पहचान रही हैं, इस संस्कृति को आज भी जीवित रखें हुए हैं, जवाहर व्यायामशाला, पवनपुत्र व्यायामशाला, गुरु कल्याण प्रसाद व्यायामशाला, कार्तिक व्यायामशाला और अन्य प्रसिद्ध व्यायामशालाओं के खलिफा और सैंकड़ों पहलवान जो दिन-रात, सुबह-शाम अखाड़े की मिट्टी में लड़ते हुए अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए देश विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत कर आते हैं।

जवाहर व्यायामशाला के संरक्षक दौलत जाट, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट, गौरव जाट के निर्देशन में लगभग 3 हजार पहलवान अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त मलखंब के छोटे-छोटे, नन्हें-नन्हें खिलाड़ीयों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का गौरव बढ़ाया हैं। वह आज शहर में अपनी अद्भुत कला मलखंब का प्रदर्शन करेंगे इसके अलावा आजाद क्लब भी पिछले 50 वर्ष से निरंतर झांकी निकाल रहा हैं।

*गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान रुट व्यवस्था!* 

मंगलवार को अनंतचतुरदर्शी पर निकलने वाली झांकियों के विसर्जन हेतु प्रातः 7 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु चल समारोह के रुप में काफी संख्या में जनता दोपहिया-चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों पर आते हैं तथा अनंतचतुरदर्शी पर परम्परागत मार्गों से सायं 5 बजे से अखाड़ों के साथ झांकीया निकाली जाती हैं। झांकियो एवं अखाड़े चल समारोह के रुप में शहर के लोकेंद्र टॉकिज से रात्री 10 बजे से प्रारंभ होकर शहरसराय, रानी जी के मन्दिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचोक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालुमोदी बाजार, कॉलेज रोड, नगर निगर तिराहा, छत्रीपुल होते हुए कालिकामाता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब पर पंहुचकर विसर्जित होंगे।

अनंतचतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान आमजनता की सुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया हैं।

1.अनन्तचतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान संपूर्ण शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

2.अनन्तचतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान प्रातः 7 बजे से रात्री 10 बजे तक वन विभाग चौराहा से 80 फीट रोड एवं बंजली चौराहा से 80 फीट रोड़ तक भारी वाहनों का आना-जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

3.लोकेंद्र टॉकिज पर झांकीया में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दोबत्ती चोराहा से लोकेंद्र टॉकिज की तरफ, आरोग्यम हॉस्पिटल से लोकेंद्र टॉकिज की और, सेलाना बस स्टेण्ड से लोकेंद्र टॉकिज की और चारपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

4.झांकीया शहर सराय पंहुचने के दौरान सेलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की और, नाहरपुरा से शहर सराय की ओर, धानमण्डी,आबकारी से शहर सराय की और चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

5.झांकीया गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की और, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की और चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

6.झांकीया तोपखाना पंहुचने के दौरान आबकारी तीराहा से तोपखाना की और, गणेश देवरी से तोपखाना की और, चांदनी चोक से तोपखाना की और चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

7.झांकीया तोपखाना से चांदनीचोक पंहुचने के दौरान बाजना बस स्टेण्ड से चांदनीचौक की और, त्रिपैलिया गेट से चांदनीचौक की ओर, घास बाजार से चांदनीचौक की और आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

8.चोमुखीपुल से घांस बाजार चौराहा में झांकीया प्रवेश के दौरान चारपहिया एवं दोपहिया वाहन भरावा की कुई चौराहे से प्रतिबंधित रहेंगे।

9.घांस बाजार चौराहा झांकीया पंहुचने के दौरान कलाईगर रोड की और से, डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खेरातीवास वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

10.घास बाजार से डालुमोदी बाजार में झांकीया पंहुचने पर गणेश देवरी से डालुमोदी बाजार की और पुर्णेश्वर महादेव चिन्तामण गणेश मन्दिर से डालुमोदी बाजार की और रानी जी के मंदिर से नाहरपुरा चोराहा की और शहर सराय से अण्डा गली नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

11.नाहरपुरा से कालेज रोड होते हुए नगर निगम की और झांकीया प्रवेश के दौरान लोकेंद्र टॉकिज से कालेज रोड की और, छत्रीपुल से आरोग्य हास्पीटल कालेज रोड की और आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

12.नगर निगम झांकीया प्रवेश के दौरान छत्रीपुल से नगर निगम की और, हाथीखाना से नगर निगम की और आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

13.छत्रीपुल पर झांकीया प्रवेश के दौरान दोबत्ती चौराहे से छत्रीपुल की और, कोर्ट तिराहे से छत्रीपुल की और आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

IMG 20240917 WA0038

14.कालिका माता मंदिर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान आनन्द कॉलोनी की और से आने वाले वाहन, गुलाब चक्कर की और से आने वाले वाहन एवं कान्वेंट तिराहे की और से आने वाले मार्ग पर चारपहिया, दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

IMG 20240917 WA0039

15.अनंतचतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकीया के दौरान प्रातः 7 से रात्री 10 बजे तक वन विभाग चौराहे से 80 फीट रोड एवं बंजली चौराहा से 80 फीट रोड तक हेवी वाहनों का आना-जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।