बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने फूंका ससुराल वालों का घर, जिंदा जल गए सास-ससुर!

760
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने फूंका ससुराल वालों का घर, जिंदा जल गए सास-ससुर!

 

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल वालों का घर फूंक दिया। इस आग में सास-ससुर दोनों जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई।

 

बताया गया है कि धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्‌ठीगंज के अंशु के साथ 13 फरवरी 2023 को हुई थी। अंशिका के परिवार वालों का कहना है कि या तो अंशिका को मारकर लटका दिया गया या फिर परेशान आकर उसने आत्महत्या कर ली है।

अंशिका की मौत से झल्लाए और गुस्से से भरे मायके वालों ने ससुराल वालों का घर फूंक दिया। इस आग में सास-ससुर दोनों जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज के DCP दीपक भूकर ने बताया, “रात 11 बजे मुट्ठीगंज में एक सूचना प्राप्त हुई की एक महिला ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली है… आक्रोशित मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को बाहर निकाला गया। बाद में फायर ब्रिगेड की ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे मकान की जांच की गई। मकान से 2 शव बरामद हुए जो लड़की के सास ससुर के थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके का निरीक्षण कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।”