Aniruddhacharya in Controversies : ‘बिग बॉस’ मंच पर जाने से विवाद में आए अनिरुद्धाचार्य ने फिर नया बयान, जिससे मच गया बवाल!

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि अगर ब्रजवासी कहेंगे तो वे ब्रज छोड़ देंगे!

260
Aniruddhacharya in Controversies

Aniruddhacharya in Controversies : ‘बिग बॉस’ मंच पर जाने से विवाद में आए अनिरुद्धाचार्य ने फिर नया बयान, जिससे मच गया बवाल!

Mathura : टीवी शो ‘बिग बॉस’ में जाने को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का भारी विरोध हो रहा है। हिंदू संगठनों ने कहा कि यह शो हिंदू संस्‍कृति की गरिमा के खिलाफ है। ऐसे में उनका वहां जाना ठीक नहीं है। लेकिन, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी अड़ गए। उनका कहना है कि अगर कुछ लोगों को मुझसे दिक्‍कत है और वे चाहते हैं तो वे ब्रज छोड़ देंगे। दूसरी तरफ कुछ संगठनों ने अनिरुद्धाचार्य के समर्थन की बात कही।

Also Read: Bear in Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में भालू की पेड़ पर मस्ती, Video 

‘बिग बॉस’ में जाने को लेकर दी गई सफाई के बाद भी हो रहे विरोध को देख अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि कुछ लोग नाराज हैं। कुछ लोगों ने तो कोतवाली में जाकर शिकायत दी की। इसके बाद अगर ब्रज के लोग कहेंगे तो मैं यह क्षेत्र छोड़कर चला जाऊंगा। श्रीजी ने मुझे कुछ सेवा करने का मौका दिया था और अब श्रीजी की इच्‍छा है, तो मैं उसका पालन करूंगा। मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं तो ब्रजवासियों के चरणों की धूल लेकर यहां से चला जाऊंगा।

IMG 20241017 WA0026

अनिरुद्धाचार्य का कई बार विरोध हुआ

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का विवाद पीछा ही नहीं छोड़ते। अनिरुद्धाचार्य के बयान और कार्यशैली को लेकर समय-समय पर विरोध सामने आता है। ब्रज में एक बार फिर उनका विरोध हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने अनिरुद्धाचार्य का समर्थन भी किया है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर कई संगठन भी समर्थन में आगे आए हैं।

Also Read: Femina Miss India 2024 : उज्जैन की निकिता पोरवाल के सिर पर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का ताज! 

सेवा प्रकल्‍पों की दिलाई याद

ऐसे ही अनिरुद्धाचार्य के समर्थन में आए जीवन आनंद फाउंडेशन ट्रस्ट के लोगों ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा ब्रज भूमि में मानव कल्याण सेवा हेतु अनेक प्रकल्पों के माध्यम से काम किया है। रसोई सेवा द्वारा लाखों भूखे भटकते श्रद्धालुओं की सेवा करना, वृद्ध माताओं की सेवा करना और ब्रजवासियों का सम्मान गौरव बढ़ा रहे हैं। 280 वृद्ध माता की सेवा, गौ सेवा, छात्रावास की सेवा, शिक्षा व संस्कार संस्कृति के माध्यम से अनुकरणीय कार्य गौरी गोपाल आश्रम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्धाचार्य कथाओं के माध्यम से भागवत गीता का संदेश विश्व पटल देते हुए सभी को रस की धारा प्रदान कर रहे हैं। ब्रजवासी उनके साथ सदैव है। हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। फाउंडर सुशील गौतम व गीता दिवाकर ने महाराज के विरोध होने पर उनका साथ देने का आश्वासन दिया।

Also Read: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे अगले CJI, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने की नाम की सिफारिश