Anju Returned : पाकिस्तान गई अंजू, फातिमा बनकर 5 महीने बाद वापस भारत लौटी!

कहां रहेगी पता नहीं, पति ने पहले ही रखने से इंकार कर दिया!

598

Anju Returned : पाकिस्तान गई अंजू, फातिमा बनकर 5 महीने बाद वापस भारत लौटी!

New Delhi : अपने पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पड़कर राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू, वापस भारत लौट आई। अंजू 5 महीने पहले जुलाई में पति और दो बच्चों को धोखा देकर पाकिस्तान पहुंच गई थी। पति ने बताया था कि अंजू यह कहकर घर से निकली थी कि अपनी किसी फ्रेंड की शादी में जयपुर जा रही है।

पति अरविंद ने बताया था कि वह लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए उससे बात कर रही थी। 23 जुलाई की शाम 4 बजे के करीब जब उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात हुई तो उसने बताया कि वह लाहौर में है और दो-तीन दिन में वापस लौट आएगी। उसने बताया कि वो पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का रहने वाला है।

WhatsApp Image 2023 11 29 at 17.50.59

इसके बाद पता चला कि अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी कर ली। यहां अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। उसके बाद वो कई दिनों तक मीडिया की सुर्ख़ियों में रही। उसने कई बार वापस भारत लौटने का भी कहा। बताया गया कि वो वापस अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत पहुंची है।
अंजू के पाकिस्तान से लौटने की खबर पिछले महीने से चल रही थी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक अंजू के लौटने की खबर थी। लेकिन, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से नो ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिल पाने के कारण उसे लौटने में देरी हो रही थी।

कहां रहेगी अंजू अभी स्पष्ट नहीं

बताया गया कि अंजू पाकिस्तान अपने बच्चों को लेने भारत आई है। बच्चे अभी उसके पहले पति अरविंद के पास हैं। माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है। क्योंकि, अरविंद कई बार मीडिया में कह चुके हैं कि वो अब अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे और बच्चे भी उनके पास ही रहेंगे। अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वो भी अंजू के इस कदम के बाद उनसे नाराज हैं। भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी अभी यह तय नहीं है।