Announcement of Honors : संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय व राज्य सम्मानों की घोषणा, 32 नामों पर चयन समिति की सहमति! 

साहित्य, संगीत, नृत्य, कला, नाटक, दुर्लभ वाद्य वादन एवं लोक कलाओं में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता के लिए चयन!

333

Announcement of Honors : संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय व राज्य सम्मानों की घोषणा, 32 नामों पर चयन समिति की सहमति! 

Bhopal : मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश की संस्कृति एवं साहित्य में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता एवं बहुउल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों के माध्यम से सराहा जाता है। इस उद्देश्य के साथ वर्ष 2022 एवं 2023 के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा संस्कृति विभाग ने की। इन सम्मान के लिए नामों का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया।

संचालक, संस्कृति संचालनालय एनपी नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष-2022 विवेकानंद नीडम्, ग्वालियर को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष-2022 रामदरश मिश्र नई दिल्ली, राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वर्ष-2022 हेमलता उपाध्याय खंडवा, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष-2022 डाॅ देवेन्द्र दीपक भोपाल, राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष-2022 राघवराज भट्ट, हैदराबाद, राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान वर्ष-2022 सुधा रघुरमन नई दिल्ली, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष-2022 कैलाशचंद्र पंत भोपाल को दिया जाएगा।

राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष-2022 मातृछाया भोपाल, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष-2022 अब्दुस समद पटना, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष-2022 डिजिटल इंडिया भाषिनी, दिल्ली, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष-2022 अतिला कोतलावल श्रीलंका, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष-2022 डाॅ हंसा दीप, (कनाडा), राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष-2022 डाॅ कृष्णकुमार मिश्र मुम्बई, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष-2022 डाॅ दामोदर खड़से पुणे, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष-2023 अमरेश्वर मिश्रा भोपाल, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष-2023 दागमार मारकोवा, चेक गणराज्य, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष-2023 अनुराग शर्मा, पेंसिलवेनिया (अमेरिका), राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष-2023 देवेन्द्र मेवाड़ी नई दिल्ली, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष-2023 डाॅ मनमोहन सहगल पटियाला, राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष-2023 सानंद न्यास इंदौर को प्रदान किया जाएगा।

संचालक संस्कृति संचालनालय एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय कालिदास सम्मान एवं राज्य शिखर सम्मान वर्ष 2022 की घोषणा की जा रही है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत) पंडित उदय भवालकर, पुणे, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) डाॅ संध्या पुरेचा, मुम्बई, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रंगकर्म) श्री भानु भारती, राजस्थान, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएं) श्री पीआर दारोज, दिल्ली को प्रदान किया जाएगा।

images 1 4images 2 4images 3 1

शिखर सम्मान (हिन्दी साहित्य) डाॅ उर्मिला शिरीष भोपाल, शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य) आचार्य मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी इंदौर, शिखर सम्मान (शास्त्रीय संगीत) विदुषी कल्पना झोकरकर इंदौर, शिखर सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) मोहिनी मोघे पूंछवाले, जबलपुर, शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएं) ईश्वरी रावल, इंदौर, शिखर सम्मान (नाटक) श्री राम जोग, इंदौर, शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) पं अखिलेश गुंदेचा, भोपाल तथा शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएं) रामसिंह उर्वेती पाटनगढ़ को प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त सभी सम्मान विभिन्न समारोह एवं कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी समय में प्रदान किए जाएंगे।