Annual Sports Meet : पोदार इंटरनेशनल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एक्वा सदन ने बेस्ट हाउस की ट्रॉफी जीती!

82

Annual Sports Meet : पोदार इंटरनेशनल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एक्वा सदन ने बेस्ट हाउस की ट्रॉफी जीती!

Ratlam : शहर की नीमच-इंदौर फोरलेन स्थित दिलीप नगर में स्थापित शहर के ख्यातनाम पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभांरभ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह, जज नीरज पवैया, जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र सिंह एवं जनरल मैनेजर राजेश्वर शर्मा के आतिथ्य में हुआं। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।.

IMG 20260223 WA0029

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा मार्च पास्ट, नृत्य, रेस, योगासन, ताई-ची मार्शल आर्ट, लेजिम, डम्बल पीटी (Dumble PT) आदि रहें। विद्यालय प्राचार्य डॉ निश्चल गुप्ता ने बताया की 100 मीटर फर्राटा दौड़ (कक्षा 9) में अथर्व ठाकुर प्रथम, मुबीन शेख द्वितीय और जयवर्धन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट बॉयज में वेंटस सदन जीता, क्रिकेट गर्ल्स में एक्वा सदन, खो-खो में एक्वा हाउस जीता। टेबल टेनिस जूनियर बॉयज में युवराज गुप्ता प्रथम, सीनियर में यशराज गुप्ता प्रथम, टेबल टेनिस सीनियर गर्ल्स में माही जाट प्रथम, फूटबाल  बॉयज में टेरा हाउस जीता। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र, मैडल, ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में अभिभावक उत्साह वर्धन के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर AO अमित सिंह, कोऑर्डिनेटर मोहम्मद तनवीर, राज वर्मा एवं स्टाफ मौजूद था!