
Anunad Presents A Melodious Evening : अनुनाद की संगीतमय प्रस्तुति 13 सितंबर, शनिवार को!
Ratlam : शहर के नवनिर्मित गुलाब चक्कर में शनिवार रात्रि को शहर में संगीत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली संस्था ‘अनुनाद‘ के बेनर तले 13 सितंबर, को शाम 7 बजे गुलाब चक्कर पर ‘जहां जाइएगा, हमें पाइएगा‘ संगीत निशा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बालीवुड सिंगर आशीष मराठा सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति विशेष रूप से होंगी।

संगीत निशा की अध्यक्षता कलेक्टर राजेश बाथम, मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, विशेष अतिथि निगमायुक्त अनिल भाना एवं तहसीलदार ऋषभ ठाकुर होंगे। संगीतमय प्रस्तुति सिंगर अशोक शर्मा, रिदम मिश्रा, अवनि उपाध्याय, प्रमोद सिसोदिया, आद्या तिवारी, रूबिना खान, शफीक मस्तान, जितेन्द्र चौहान, अल्फिया ख़ान, हेमलता चौहान, नरेश यादव, नरेन्द्र सिंह शेखावत, विपिन जैन, परम सिसोदिया, मनोज जोशी सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे!





