Anurag Jain Almost Certain To Become Next Chief Secretary Of MP: अनुराग जैन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय 

PMO भी चाहता है कि अनुराग जैन ही मध्य प्रदेश के सीएस बने।

1900

Anurag Jain Almost Certain To Become Next Chief Secretary Of MP: अनुराग जैन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय 

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रशासनिक गलियारों से आ रही खबरों से अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे।

इस बात को बल उस समय और ज्यादा मिल गया जब इसी सप्ताह दिल्ली में मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों से हुई चर्चा के दौरान दोनों सत्रों में अनुराग जैन सुबह से लेकर रात तक मुख्यमंत्री के साथ रहे। इसी बीच उनकी मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा भी हुई। हालांकि अनुराग केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में इसमें मौजूद थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने दोनों सत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, उससे माना जा रहा है कि वे मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव की कुर्सी की दौड़ में सबसे आगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PMO भी चाहता है कि अनुराग जैन ही मध्य प्रदेश के सीएस बने।

इसी बीच पता चला है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने अपनी सेवा वृद्धि के लिए बहुत विनम्रता से मुख्यमंत्री को मना कर दिया है और उन्हें मना भी लिया है। इसके बाद ही मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के लिए कई नाम सामने आए लेकिन अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव 1989 बैच के IAS अनुराग जैन होंगे।

IMG 20221023 WA0064

अगर हम IAS बैच में वरिष्टता की बात करें तो इस समय 1987 बैच के संजय कुमार सिंह हैं जो केंद्र में सचिव हैं वे इसी साल दिसंबर में रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद संजय बंदोपाध्याय हैं वे 1988 बैच के अधिकारी हैं और केंद्र में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी आफ इंडिया- पोर्ट्स शिपिंग और वॉटरवेज के चेयरमैन हैं।

इसी बैच के शैलेंद्र सिंह मध्य प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव हैं और वे दिसंबर में ही रिटायर हो रहे हैं। इसी बैच की वीरा राणा एमपी में चेयरमैन बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हैं। उनके रिटायरमेंट में हालांकि अभी सवा साल है लेकिन मुख्यमंत्री शायद ही उन्हें इस पद से नवाजे।

Story Banner ACS Anuraj Suleman

इसके बाद 1989 बैच शुरू होती है जिसमें अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, आशीष उपाध्याय, राजीव रंजन, विनोद कुमार और जय नारायण कंसोटिया आते हैं। मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों की जो सूची प्रकाशित की गई है उस में इन अधिकारियों में अनुराग जैन का नाम सबसे ऊपर है।

इन अधिकारियों में आशीष उपाध्याय और राजीव रंजन केंद्र में सचिव है और वे शायद ही वापस एमपी में लौटना चाहेंगे।

हां, मोहम्मद सुलेमान का नाम भी मुख्य सचिव की दौड़ में अग्रणी रहा है। वे सीएम शिवराज के पसंदीदा अधिकारी भी है लेकिन अनुराग जैन कुछ मामलों को लेकर उन पर भारी पड़ते नजर आ रहे है।