Anurag Jain is CS MP: अनुराग जैन ने MP के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

355

Anurag Jain is CS MP: अनुराग जैन ने MP के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने वीरा राणा की जगह ली है जो 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गई। अनुराग इसके पहले केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव थे।

IMG 20241003 WA0039 scaled

कार्यभार ग्रहण करने पर अनुराग जैन का स्वागत अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा से लेकर संजय दुबे तक ने किया।

IMG 20241003 WA0038 scaled

मुख्य सचिव अनुराग जैन आज ही एक बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को संग्रामपुर में होने वाली कैबिनेट और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों से चर्चा करेंगे।