Anurag Jain To Meet CM: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज दिल्ली में मिलेंगे नवनियुक्त CS अनुराग जैन!

564

Anurag Jain To Meet CM: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज दिल्ली में मिलेंगे नवनियुक्त CS अनुराग जैन!

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपरान्ह में आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन भी दिल्ली में ही है। माना जा रहा है कि आज दिल्ली में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कभी भी जैन की मुलाकात उनसे हो सकती हैं।

बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन कल भोपाल में मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगे, उस वक्त मुख्यमंत्री शायद भोपाल में नहीं होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिल्ली से ही कल हरियाणा चुनाव प्रचार में जाने का है।