Anushka Memories : महू आकर बचपन की यादों में खोई अनुष्का!

महू के उस आर्मी क्वार्टर गई जहां बचपन बीता बचपन, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया! 

696

Anushka Memories : महू आकर बचपन की यादों में खोई अनुष्का!

Indore : इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ तीसरा टेस्ट मैच ढाई दिन में ख़त्म हो गया तो विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंदौर, उज्जैन और महू में घूमते नजर आए। उज्जैन में दोनों महाकाल ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में शामिल हुए। उसके बाद अनुष्का अपनी यादों को ताजा करने महू गई। महू छावनी में अनुष्का के पिता आर्मी में कर्नल रहे हैं और अनुष्का के बचपन का बड़ा हिस्सा यहीं बीता है।

महू आकर अनुष्का अपनी बचपन की यादों में खोई। वे अपना वो घर देखने भी गई जहां वे रहती थीं। उन्होंने उस सहेली का घर देखा, जिसके साथ उनका लम्बा साथ रहा। यह सब देखकर अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुरानी यादों को ताजा करने की उनकी ख्वाहिश कई दिनों से थी। अनुष्का ने इंदौर में भी जगह देखीं, जब वे महू से इंदौर आया करती थीं।

अनुष्का ने अपने पुराने घर के आगे खड़े होकर फोटो भी खिंचवाया। अनुष्का शर्मा ने वीडियो में अपनी उस दोस्त का घर भी दिखाया, जिसके साथ वह बचपन में खेलने से लेकर पढ़ाई और भविष्य के सपने बुना करती थीं। अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल रहे हैं। ऐसे में अनुष्का को पूरे परिवार के साथ देश के कई खूबसूरत शहरों और जगहों पर घूमने का मौका मिला। इन्हीं में से एक जगह रही महू (इंदौर) अनुष्का इंदौर को अपने दिल के सबसे करीब मानती हैं। यूं कह लीजिए कि इंदौर में उनका दिल बसता है।

IMG 20230307 WA0063

अपना और सहेली का घर देखा 

वे महू के आर्मी एरिया में भी गई और वो क्वार्टर देखा, जहां वह बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आंखों के सामने न जाने कितनी पुरानी यादें और वो सपने घूम गए, जो कभी महू की उन गलियों में, उस घर में देखे थे। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंदौर ट्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया।

IMG 20230307 WA0062

दिल छू लेने वाला पोस्ट

वीडियो में अनुष्का शर्मा ने सिर्फ उन गलियों को दिखाती नजर आ रही हैं, जहां से बचपन में उनका आना-जाना होता था। वह घर भी दिखाया, जहां वह रहती थीं। वीडियो शेयर कर अनुष्का शर्मा ने लिखा ‘एक बार फिर महू गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी। जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी।’ अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को देखकर उनके दोस्त भी उन यादों में खो गए और खूब कमेंट किए।