Anwar Qadri Arrested : 20 हजार का इनामी फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी जम्मू से पकड़ाया!

760

Anwar Qadri Arrested : 20 हजार का इनामी फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी जम्मू से पकड़ाया!

दिल्ली से गिरफ्तार उसकी बेटी ने ठिकाना बताया, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की!

Indore : लव जिहाद के मामले में फरार अनवर कादरी को पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि अनवर कादरी जम्मू में छिपा हुआ था। उसके साथ एक महिला के होने की भी जानकारी मिली। लव जिहाद के मास्टरमाइंड और फंडिंग देने के आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि पुलिस ने आरोपी अनवर कादरी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने अनवर कादरी की बेटी आयशा को दो दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उससे मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम ने उसे जम्मू से गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस की तीन टीम में अनवर कादरी को कई इलाकों में खोज रही थी। एक टीम जम्मू कश्मीर में भी थी। कादरी की बेटी आयशा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। क्योंकि, जानकारी मिली थी कि अनवर कादरी इंदौर से फरार होने के बाद दिल्ली गया था।

आयशा की गिरफ्तारी के बाद उससे हुई पूछताछ में यह पुख्ता जानकारी मिली कि अनवर कादरी जम्मू में कहीं छुपा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने उसे जम्मू में तलाश किया और उसे पकड़ लिया गया। लेकिन, अभी अधिकृत रूप से पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि 20 हजार के इनामी फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया।