WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Apoorva Asrani Disclosed: Sushant Singh Rajput को पागल दिखाने की साजिश में लगा था बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर कड़वी सच्चाई बताई है।

Apoorva Asrani Disclosed

Apoorva Asrani Disclosed: Sushant Singh Rajput को पागल दिखाने की साजिश में लगा था बॉलीवुड

एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि किस तरह से बॉलीवुड के एक बुली गैंग उनके खिलाफ हो गई थी और उन्हें इंडस्ट्री से धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड की गंदी पॉलीटिक्स के चलते ही उन्होंने हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद इंडस्ट्री के कई लोग भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा बॉलीवुड पर फूट रहा है। इस बीच अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Apoorva Asrani Disclosed

‘सुशांत को पागल दिखाया गया’

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपूर्व असरानी ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री ने सुशांत सिंह राजपूत को पागल दिखाने की कोशिश की थी। सभी अवॉर्ड इवेंट में उनके शब्दों को अलग तरह से दिखाया जाता था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, बावजूद इसके फिल्म को एक फ्लॉप की तरह दिखाया गया था। उसे इंडस्ट्री में गाइडलाइन करने की कोशिश की गई थी। सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ पूरा कैंपेन चलाया जा रहा था।

प्रियंका के खिलाफ भी रची साजिश

अपूर्व असरानी ने आगे कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ भी कुछ लोगों ने यही साजिश रची थी, प्रियंका ने एक ही साल में बर्फी और अग्निपथ जैसी हिट फिल्में दीं, फिर भी यह खबर चलाई गई कि कोई हीरो प्रियंका के साथ काम करना नहीं चाहता है।’

Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? सपोर्ट में कंगना ने कहा- शाहरुख की दोस्ती में करण ने किया था मजबूर