

Apply Unilateral Orders : 22 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना ग्रहण करने के निर्देश!
Indore : प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय ने 11 अप्रैल को 22 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए थे। प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से अब इन तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापना आदेश पर अमल करने के निर्देश दिए गए। कहा गया है कि अनुपस्थित होने पर कार्यवाही की जाएगी। नई पदस्थापना वाले कर्मचारियों को नई ज़िम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।
ये आदेश सोमवार 21 अप्रैल से एक तरफा लागू हो गए। इस आदेश के तहत कर्मचारियों को अन्य शाखाओं और तहसीलों में स्थानांतरित किया गया। आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से एकतरफा भारमुक्त माना जाएगा और उन्हें नवीन कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
स्थानांतरण सूची में 22 से कर्मचारी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से जितेन्द्र चौहान, सन्तोष श्रीवास्तव, शिवेन्द्र शिवहरे, अंशुल कानूनगो और अखिलेश त्यागी शामिल हैं। इन कर्मचारियों को सांवेर, देपालपुर, मल्हारगंज, राऊ, हातोद, महू और भिचौली हप्सी तहसीलों में नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ कर्मचारियों को राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग और एनजीटी शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील है।