Appointment As JS At Centre: केंद्र में 48 अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी और समकक्ष पद पर नियुक्त, MP से नरहरि सहित 5 IAS अधिकारी शामिल

830

Appointment As JS At Centre: केंद्र में 48 अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी और समकक्ष पद पर नियुक्त, MP से नरहरि सहित 5 IAS अधिकारी शामिल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपॉइंटमेंट समिति ऑफ़ कैबिनेट के अनुमोदन के बाद अखिल भारतीय केंद्रीय सेवाओं के 48 अधिकारियों को आज जॉइंट सेक्रेटरी और उसके समकक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

DoPT द्वारा जारी इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के पांच आईएएस अधिकारियों को की जॉइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। इनमें 2009 बैच की प्रियंका दास और तेजस्वी नायक, 2001 बैच के पी नरहरि और 2010 बैच के षणमुगा प्रिया मिश्रा और गणेश शंकर मिश्रा शामिल हैं।

देखिए डीओपीटी द्वारा जारी आदेश-