

Arijit Singh’s Cheap Hotel : केवल ₹40 में मिलता है अरिजीत सिंह के इस होटल में खाना, स्टूडेंट्स को उसमें भी रियायत!
Murshidabad : अरिजीत सिंह लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं। उनकी आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। हर कोई उनकी मीठी दिलकश आवाज सुनकर उसमें खो सा जाता है। अपनी आवाज से दुनियाभर के लोगों का दिल जीतने के बाद वे अपने फैंस को एक और तोहफा दे रहे हैं। अरिजीत के बारे में सभी जानते है कि वे जनसेवा के काम में कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में उन्होंने मुर्शिदाबाद में हेशेल नाम से होटल खोलकर कुछ ऐसा ही काम किया। रोजाना सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक ये चलता है और छात्रों को अलग से छूट भी देता है।
अरिजीत सिंह ने आम लोगों के लिए हेशेल नाम से एक होटल खोला है। वे सस्ता होटल खोलकर सुर्खियों में आए। अरिजीत ने पश्चिम बंगाल के अपने शहर मुर्शिदाबाद के जियागंज में हेशेल से यह पहल की। कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति इस होटल में मात्र 40 रुपये में पूरा खाना खा सकता है।
‘हेशेल’ का मकसद आम लोगों को सम्मान के साथ खाना उपलब्ध कराना है और फिलहाल इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। यह होटल नया नहीं है। यह अरिजीत सिंह का पुराना होटल है। हाल ही में यह सुर्खियों में आया। होटल का प्रबंधन उनके पिता गुरदयाल सिंह करते हैं और यह स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में माहिर है जो बहुत ही किफायती कीमतों पर उपलब्ध है। जहां अधिकांश सेलिब्रिटी हाई-फाई रेस्टोरेंट खोलते हैं, वहीं सिंगर की पहल ने सभी का दिल जीत लिया है।
आश्चर्य है सिर्फ ₹40 में खाना मिलना
अरिजीत सिंह जैसे करोड़पति के लिए एक धर्मार्थ होटल चलाना बड़ी बात नहीं है, लेकिन फैंस को अभी भी आश्चर्य है कि क्या यह खबर वास्तव में सच है। यह सच है कि होटल आम लोगों के लिए यह होटल किफायती है। सादगी और मानवता की मिसाल कायम करने के लिए अरिजीत के इस कदम से लोग हैरान हैं और इसे दिल जीतने वाला काम भी कह रहे हैं।