Arjun Tendulkar’s Wedding : उमड़ा बॉलीवुड,कई पूर्व क्रिकेटर भी समारोह में पहुंचे, अभिषेक -एश्वर्या ,अमिताभ-जया ,शाहरुख -गोरी ,सहित फिल्म जगत के सितारों का मेला!

83

Arjun Tendulkar’s Wedding : उमड़ा बॉलीवुड,कई पूर्व क्रिकेटर भी समारोह में पहुंचे,
अभिषेक -एश्वर्या ,अमिताभ-जया ,शाहरुख -गोरी ,सहित फिल्म जगत के सितारों का मेला!

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई में अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली।

2d14f9e20df10927ac781cc76a881449 297594950

860f4cd3a0e8a4f643295937b3b91181 498743870

इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए। इस दौरान पूरा तेंदुलकर परिवार भी बेहद खुश नजर आया।

इस खास मौके पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे, जबकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी साथ में एंट्री लेकर समारोह की रौनक बढ़ाई।97998 ambani family

de2105abf8f193a39b101d1d01409b9d 139089335

इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और दिग्गज गायिका आशा भोसले समेत कई मशहूर हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, जिससे यह शादी एक यादगार और सितारों से सजी शाम में बदल गई।

कई पूर्व क्रिकेटर भी समारोह में पहुंचे

अर्जुन और सानिया की शादी में कई अन्य पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर भी शामिल हुए। अनिल कुंबले, जहीर खान, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ और प्रज्ञान ओझा जैसे खिलाड़ी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ पहुंचे और दोनों साथ में काफी खुश नजर आए। हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी राधिका के साथ पहुंचे। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी पत्नी सफा बेग के साथ समारोह में नजर आए।97994 dhoni shakshi 1

97995 yuraj singhयुवा क्रिकेटरों की भी मौजूदगी इस समारोह में कई युवा क्रिकेटर भी शामिल हुए। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी शादी के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ क्रिकेटर अमान खान भी दिखाई दिए, जो इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।