अरूण राव,विवेक पोरवाल,पवन,रानी सोनी भाजपा से निष्कासित!

1554
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

अरूण राव,विवेक पोरवाल,पवन,रानी सोनी भाजपा से निष्कासित!

Ratlam : भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पाण्डे के निर्देश पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव सहित 4 भाजपा नेताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों हेतु निष्कासित कर दिया हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष लुनेरा ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विवेक पोरवाल, जावरा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन सोनी एवं जावरा नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष रानी पवन सोनी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया हैं।