अखिल भारतीय स्वर्णकार महिला महासभा की जिलाध्यक्ष बनी अरुणा सोनी!

648

अखिल भारतीय स्वर्णकार महिला महासभा की जिलाध्यक्ष बनी अरुणा सोनी!

 

Ratlam : अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार सर्राफ (प्रिंस), राष्ट्रीय महासचिव अशोक वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष सोनी, (फिल्म) राष्ट्रीय युवाध्यक्ष एडवोकेट अमित सोनी, प्रदेश संयोजक नरेंद्र सर्राफ, प्रदेशाध्यक्ष सौरभ सोनी, महिला संयोजक श्रीमती प्रीति सोनी, महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलम सोनी तथा कोर कमेटी की सर्वसहमति से महिला महासभा के रतलाम जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती अरूणा (दिलीप सोनी) का मनोनयन किया।

श्रीमती अरुणा के मनोनयन पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, जिला रतलाम महासभा स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए पद पर आसीन रहकर अपने दायित्व को पूर्ण रूप से निर्वहन, विकास, महिला महासभा विंग को संगठित करने में योगदान एवं सबके साथ मिलकर महासभा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी।