विधायक काश्यप के पुनः प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे,आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी 

शहर के रहवासियों ने तीसरी बार काबिज होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी 

875

विधायक काश्यप के पुनः प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे,आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी 

Ratlam : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया हैं।यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित समाजसेवियों में उत्साह छा गया और शहर में उनके चाहने वाले उनके निवास पर पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी।

IMG 20231010 WA0025

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके।बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हें पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया।

 

कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार,56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया।बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला,जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।

IMG 20231010 WA0023

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना,जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल,सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,निर्मल कटारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य,महापौर प्रहलाद पटेल,निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी,जिला मंत्री सोना शर्मा,कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,सहमंत्री राकेश नागर,जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी,सह प्रभारी निलेश बाफना,मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी,मयूर पुरोहित,आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी,विनोद यादव,मंडल महामंत्री राकेश परमार,कमल सिलावट,नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी,धर्मेंद्र सिंह देवड़ा,सुबेंद्र सिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल,अनिता कटारा,तारा देवी सोनी पीरूलाल सोवणचा, महिपाल सिंह वाघेला, राजेश रांका,गोविन्द काकानी,अशोक सोनी,कमल तिवारी सहित जिला व मंडल पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चा,प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण,व्यापारीगण और समाजसेवी उपस्थित रहें।

 

देखिए वीडियो