रागिनी नायक के बयान पर आशीष अग्रवाल का पलटवार,याद दिलाए कांग्रेस नेताओं के कृत्य

305

रागिनी नायक के बयान पर आशीष अग्रवाल का पलटवार,याद दिलाए कांग्रेस नेताओं के कृत्य

भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक ने भाजपा सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों का भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है। दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे की पार्टी पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए हैं।

रागिनी नायक ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बलात्कार मप्र में हो रहे हैं। उज्जैन में हुई घटना से भारत माता रोई है। उज्जैन की घटना ने पूरे देश को पीड़ा पहुंचाई है। रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा जन्मजात महिला विरोधी है। एनसीआरबी के आकंडे बताते हैं कि सबसे ज्यादा ज्यादती के मामले मध्य प्रदेश में हुए हैं।

आशीष अग्रवाल ने कहा कि रागिनी नायक से उम्मीद थी कि वे कांग्रेस के उस महिला विरोधी चरित्र को उजागर करेगी जो महिलाओं के प्रति कुत्सित,कुंठित और कलंकित मानसिकता रखते हैं, लेकिन आपने ऐसा न कर उनके इस महिला विरोधी चरित्र को बढ़ा दिया है। अग्रवाल ने कहा कि एक महिला होने के नाते उनकी आत्मा नहीं जागती या वे ढोंग कर रही है। महिलाओं को लेकर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले उनके इन नेताओं पर शर्म आनी चाहिए। शर्म तो उन्हें राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी आनी चाहिए, जिसने प्रदेश को रेपिस्थान बना दिया है।