
पढ़ना जारी रखें
वसुन्धरा राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा में बग़ावत का भ्रम फ़ैलाकर अपनी पार्टी की उस बग़ावत को दबाना चाहते हैं,जो शुक्रवार को जयपुर में हुई कांग्रेस की पोलिटिकल अफ़ेयर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है ।
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा कर रहा है।ऐसे व्यक्तित्व के लिए हल्के बयान देना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नाम की आड़ लेकर अपनी गलती दबाने का प्रयास करना अशोक गहलोत जी की पुरानी आदत का हिस्सा है।