Asked for List of Helpful Officers of BJP : कांग्रेस ने भाजपा के मददगार अफसरों की लिस्ट मांगी!

505

Asked for List of Helpful Officers of BJP : कांग्रेस ने भाजपा के मददगार अफसरों की लिस्ट मांगी!

देखिए, MPCC से जारी पत्र!

Bhopal : कांग्रेस ने मतदान के दिन नियम का उल्लंघन कर भाजपा को मदद पहुंचाने अफसरों की लिस्ट बनाना शुरू कर दी। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वाले सभी 230 उम्मीदवारों को पत्र लिखकर उन अधिकारियों का विवरण मांगा है, जिन्होंने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम किया। लेकिन, इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी कि कांग्रेस चुनाव में अपनी संभावित हार के लिए एक नया बहाना खोजने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को संबोधित पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने दावा किया कि मतदान के दिन (17 नवंबर) नियंत्रण कक्ष को भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में शिकायतें मिली है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भेजे पत्र में पार्टी उम्मीदवारों से ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की जानकारी उनके पदनाम और नियुक्ति स्थान के साथ 30 नवंबर तक एमपीसीसी को भेजने के लिए कहा है।

WhatsApp Image 2023 11 20 at 2.55.15 PM

चुनाव प्रचार के दौरान, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कमलनाथ ने भी भाजपा पर पुलिस, धन और प्रशासन का इस्तेमाल अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया था।

भाजपा ने कहा ‘कांग्रेस का हार से बचने का बहाना’
जबकि, प्रदेश भाजपा के सचिव राहुल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस चुनावों में अपनी आसन्न हार के लिए एक नया बहाना ढूंढने की कोशिश कर रही है। कोठारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लोकतंत्र के ताकतवर संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास मतदान केंद्रों पर बैठने के लिए कार्यकर्ता नहीं हैं वे इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।