ASP जितेंद्र सिंह फिर बने राज्य पुलिस सेवा संगठन के अध्यक्ष

81

ASP जितेंद्र सिंह फिर बने राज्य पुलिस सेवा संगठन के अध्यक्ष

भोपाल: राज्य पुलिस सेवा संगठन के जितेन्द्र सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वे वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं और जबलपुर क्राइम ब्रांच में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं। संगठन में उपाध्यक्ष प्रणय नागवंशी, सचिव शालिनी दीक्षित, कोषाध्यक्ष रश्मि खरया तथा सह-सचिव सुदीप गोयनका निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी से प्रारंभ हुई थी, जिसका संचालन चुनाव पर्यवेक्षक आईपीएस पंकज पाण्डेय द्वारा कराया गया।
इसके साथ ही संगठन की उच्च स्तरीय कार्य समिति में विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेंद्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया और अनुराग राजपूत चुने गए हैं। प्रशासनिक समिति में इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेश देशमुख, मनीष राज को शामिल किया गया है। इसी तरह कल्याण समिति में नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल और सूचना प्रौद्योगिकी समिति में प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना, अरुण द्विवेदी शामिल किए गए हैं।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद जितेन्द्र सिंह ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के हितों, कार्य-परिस्थितियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए वे पहले से अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को एक सशक्त, संवादशील और आधुनिक मंच के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।