Assault on Wife : पत्नी पर हथौड़े से जानलेवा हमला! 

वार करने के बाद पत्नी को मरा समझकर भाग गया!

1124

Assault on Wife : पत्नी पर हथौड़े से जानलेवा हमला!  

Indore : पति-पत्नी के विवाद को लेकर पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पति के परेशान करने पर पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इससे आहत पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार सुबह पति, पत्नी की छाती पर चढ़कर बैठ गया और उसे धमकाने लगा कि तूने मेरे और परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर ठीक नहीं किया। इसी बात से गुस्साए पति ने पत्नी पर हथौड़े से जानलेवा हमला बोल दिया। घटना में बेसुध हुई पत्नी जमीन पर गिर गई। पति को लगा कि वह मर गई तो उसे छोड़कर चला गया।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार अनीता पति संजय कसेरा निवासी राम बली नगर द्वारा पति संजय कसेरा पर जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया है कि उसका पति द्वारा उसे परेशान किया जाता था। इसे लेकर उसने ससुराल पक्ष की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से गुस्साए पति ने शुक्रवार सुबह अचानक गुस्से में आकर उस पर हमला बोल दिया और हथौड़े से उसके सर पर कई वार किए।

जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। पति संजय को लगा की पत्नी मर चुकी है और वह उसे छोड़कर चला गया। होश आने पर पत्नी जान बचाकर भागी और अपने भाई की मदद से थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।