WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Astronomical Event: सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी- 6 जुलाई को मनेगा एफ़ेलियन डे

Astronomical Event: सूर्य से - Astronomical Event: सूर्य से सबसे दूर हो...

Astronomical Event: सूर्य से सबसे दूर होगी हमारी पृथ्वी- 6 जुलाई को मनेगा एफ़ेलियन डे

दूरी बढ़ने के बाद भी क्यों है इतनी गर्मी ? जानिए खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू से इसके पीछे का विज्ञान

Astronomical Event: कल 6 जुलाई रात 11 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच रिकॉर्ड 15.2 करोड़ किमी की दूरी होगी।नेशनल अवार्ड विनर सारिका घारू ने बताया- दूरी का गर्मी से कोई नाता नहीं है।

कल 6 जुलाई को हमारा ग्रह पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए अपने पूरे साल के सबसे दूरस्थ बिंदु पर पहुंच जाएगा। खगोल विज्ञान में इस अद्भुत खगोलीय घटना को एफ़ेलियन कहा जाता है।

पढ़ना जारी रखें

Astronomical Event: सारिका घारू ने इस संबंध में वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय समयानुसार कल 6 जुलाई को रात 11:00 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी सबसे अधिकतम होगी।

WhatsApp Image 2026 07 05 at 17.12.23

सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर घूमने की कक्षा पूरी तरह गोल न होकर थोड़ी अंडाकार है। इस वजह से साल में एक बार पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है और एक बार सबसे दूर। कल 6 जुलाई होने वाली इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी बढ़कर लगभग 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर हो जाएगी। जबकि 3 जनवरी को पृथ्वी जब सूर्य के सबसे नजदीक या पेरिहेलियन यह दूरी लगभग 14 करोड़ 70 लाख किमी थी।

Astronomical Event: सारिका ने कहा कि आम तौर पर लोग सोचते हैं कि सूर्य से दूरी बढ़ने पर ठंड होनी चाहिए, लेकिन भारत सहित उत्तरी गोलार्ध में इस समय गर्मी है। इस विरोधाभास को स्पष्ट करते हुए सारिका घारू ने बताया कि मौसमों का बदलना सूर्य से पृथ्वी की दूरी पर निर्भर नहीं करता, बल्कि पृथ्वी की धुरी के झुकाव पर निर्भर करता है।

वर्तमान में पृथ्वी अपनी धुरी पर साढ़े 23 डिग्री डिग्री झुकी हुई है, और इसका उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका हुआ है। इस वजह से इन दिनों भारत सहित उत्तरी गोलार्ध के देशों को सूर्य की सीधी और तीखी किरणें मिल रही हैं, जिससे गर्मी पड़ रही है। इसके विपरीत, दक्षिणी गोलार्ध जैसे ऑस्ट्रेलिया में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ रही हैं, जिससे वहां इस समय सर्दियों का मौसम है।

सारिका ने बताया कि इस दूरी के कारण सूर्य का आकार आकाश में सामान्य से लगभग 3.4% छोटा दिखाई देता है, लेकिन इसे हम अपनी नंगी आंखों से महसूस नहीं कर सकते। उन्होंने आम जनता और बच्चों से अपील की है कि वे इस एफ़ेलियन डे को विज्ञान को समझने के एक अवसर के रूप में लें, लेकिन भूलकर भी सूर्य को सीधे नंगी आंखों या साधारण दूरबीन से न देखें।