WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Athiya & Rahul Wedding : शादी के बंधन बंध गए आथिया और राहुल! 

सुनील शेट्टी और अहान ने बारात का स्वागत किया!  

WhatsApp Image 2023 01 23 At 6.47.13 PM

Khandala : सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शाम 4 बजे सात फेरे ले लिए। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां बांटी हैं। माना जा रहा है यह नवविवाहित कपल शाम 7 बजे के करीब पहली बार पति-पत्नी के रूप में सबके सामने आएगा।

आज शाम सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया को पोज दिया। बाप-बेटे की जोड़ी कमाल लग रही थी। सुनील शेट्टी जहां स्टील ग्रे कलर की शेरवानी में शानदार लग रहे थे वहीं अहान शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर तिलक लगाए नजर आए। अथिया के पित्ता सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी बारात का स्वागत करने पहुंचे थे। बाप-बेटे की जोड़ी इस दौरान कमाल लग रही थी।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 6.48.27 PM

अथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड कृष्णा श्रॉफ को भी लोकेशन पर पहुंचते देखा गया। इससे पहले कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर शादी के तैयार होने के बाद की तस्वीरों को शेयर किया है। कृष्णा के अलावा क्रिकेटर इशांत शर्मा, अंशुला कपूर जैसे लोग वेन्यू पहुंचे।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी को अटेंड करने ले लिए जो लोग पहुंचे उनके लिए अंदर ‘नो कैमरा पॉलिसी’ लागू है। लेकिन, उसे कवर करने के लिए बाहर तैनात मीडिया के लिए के सुनील शेट्टी ने खाने-पीने की व्यवस्था की है। बताया गया कि राहुल की बारात दोपहर ढाई बजे शेट्टी के खंडाला निवास पर पहुंची। राहुल का परिवार फिलहाल सुनील के फार्महाउस के पास एक होटल में ठहरा है।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 6.48.28 PM

 

प्री-वेडिंग फंक्शन

शादी से इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन भी शानदार रहे। कपल की संगीत सेरेमनी में टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को खंडाला में फुट-टैपिंग नंबरों की धुन पर डांस करते हुए देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी में परिवार के सदस्य और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए।

शादी के मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स बताए जा रहे थे। लेकिन, मौजूद मीडिया ने इन्हें स्पॉट। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और बॉलीवुड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया।

ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी

ये कपल बाद में मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेगा।  आथिया और केएल राहुल की रिसेप्शन पार्टी एक स्टार-स्टडेड इवेंट होगी, जिसके लिए 3000 से ज्यादा गेस्ट को इनवाइट किया गया है। इसमें बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी के अलावा टॉप पॉलिटिशियन और एंटरप्रेन्योर्स को भी न्यौता भेजा गया।