Attack on Kejriwal’s house : BJP के युवा मोर्चा ने CM के घर के कैमरे तोड़े, गेट पर पेंट छिड़का

797

Attack on Kejriwal’s house : BJP के युवा मोर्चा ने CM के घर के कैमरे तोड़े, गेट पर पेंट छिड़का

मनीष सिसोदिया बोले ‘CM केजरीवाल की हत्या करने की साजिश

New Delhi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है कि पंजाब में AAP की जीत से BJP बौखला गई है। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला BJP की इसी बौखलाहट का संकेत है। BJP केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रच रही है। उसे डर है कि केवल केजरीवाल ही प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकते हैं इसलिए उन्हें जान से मारना चाहती है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के गेट पर पेंट छिड़ककर हंगामा शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। AAP ने भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का वीडियो भी साझा किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचकर उनके घर के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा बैरियर तौड़े। यह सोची समझी साजिश के साथ अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कर उनको खत्म करने की कोशिश कर रही है। मनीष सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने कथित हमले को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने सब कुछ पुलिसवालों की मौजूदगी में किया।
AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े. पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।’

Tweet

See new Tweets

AAP
@AamAadmiParty

पंजाब में खु़द की हार और आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत से पूरी तरह बौखला गई है बीजेपी। भाजपा वालों, अरविंद केजरीवाल जी को हाथ लगाने की कोशिश मत करना, देश बर्दाश्त नहीं करेगा! – Dy. CM

#BJPKeGunde

Tweet

Bhagwant Mann
@BhagwantMann

पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार से बीजेपी की बौखलाहट साफ दिख रही है। पुलिस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री दिल्ली,

जी के घर पर हमला एक कायराना हरकत है। अब ये साफ हो चुका है कि BJP को सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।