Awarded PhD Degree : स्वर्ण पदक से सम्मानित प्राची पुरोहित को मिली PhD की उपाधि!

राज्यपाल द्वारा 2018 में संगीत कला में विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित! 

4636

Awarded PhD Degree : स्वर्ण पदक से सम्मानित प्राची पुरोहित को मिली PhD की उपाधि!

Ujjain /Ratlam : विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी की जाकर रतलाम निवासी प्राची पुरोहित को संगीत गायन के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। प्राची पुरोहित ने अपना शोधकार्य- डॉ. वर्षा अग्रवाल के निर्देशन में ‘गायनाचार्य पंडित सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट की संगीत विरासत एवं संगीत शिक्षण का विश्लेषणात्मक अध्ययन’ विषय पर किया गया।

प्राची की संगीत (गायन) में रूचि बचपन से ही रहीं हैं तथा वर्ष 2018 में संगीत कला में विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। प्राची ने पीएचडी की उपाधि मिलने पर इसका श्रेय अपने गुरूजन पंडित सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट, डॉक्टर स्नेहा पंडित एवं अपने माता-पिता को दिया हैं। बता दें कि प्राची के पिता राजेन्द्र पुरोहित नगर निगम कर्मचारी हैं। प्राची की इस उपलब्धि पर परिवारजन एवं मित्रगणों ने हर्ष व्यक्त किया!