आयुष्मान भारत: दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 निलंबित, 26 का भुगतान रोका !

107

आयुष्मान भारत: दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 निलंबित, 26 का भुगतान रोका !

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप इलाज के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 59 निजी अस्पतालों को तगड़ा झटका देते हुए उन्हें योजना से बाहर (निलंबित) कर दिया है। अब इन अस्पतालों में कार्ड से मुफ्त इलाज नहीं मिल पाएगा।दरअसल, प्रशासन ने यह कार्रवाई HEM 2.0 पोर्टल पर जानकारी अपडेट न करने की वजह से की है।

सूत्रों ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी इन अस्पतालों ने सरकारी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड नहीं किए थे।

रायपुर के महादेव हॉस्पिटल, न्यू रायपुरा, शिवम्, सौभाग्य, जैन, लक्ष्मी हॉस्पिटल, सिद्धिविनायक, वरदान, वासुदेव, श्री रामा और मां शारदा जैसे 21 अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, Hospital Empanelment Module (HEM 2.0) के तहत सभी अस्पतालों को अपनी जानकारी अपडेट करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके, कई अस्पतालों ने न तो पोर्टल पर जानकारी अपडेट की और न ही विभाग द्वारा भेजे गए स्मरण पत्रों का जवाब दिया।

जिन अस्पतालों ने HEM 2.0 पोर्टल पर एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

 

न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल, बेमेतरा

ए पी सर्जिकल सेंटर, दुर्ग

आईएमआई अस्पताल, दुर्ग

ओम् हॉस्पिटल, दुर्ग

साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग

गंगोत्री अस्पताल, दुर्ग

सोमेश्वर अस्पताल, गरियाबंद

सेवा भवन अस्पताल, महासमुंद

जौहरी अस्पताल, रायपुर

महादेव अस्पताल, रायपुरन्यू रायपुरा अस्पताल, रायपुर

शिवम अस्पताल, रायपुर

सौभाग्य अस्पताल, रायपुर

जैन अस्पताल, रायपुर

लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, रायपुर

सिद्धि विनायक अस्पताल, रायपुर

वरदान हॉस्पिटल, रायपुर

वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

माँ शारदा नर्सिंग होम, रायपुर

ओम नेत्र केंद्र एवं लेजर विजन, रायपुर

ऐसे अस्पताल जिन्होंने पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं की और विभागीय क्वेरी का जवाब नहीं दिया, उन्हें भी अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

पिनाकी सोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर, जीपीएम

एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल, जांजगीर-चांपा

नेताम अस्पताल एवं बांझपन केंद्र, कोंडागांव

श्री उत्तम साई केयर हॉस्पिटल, महासमुंद

श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

रायपुर

श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

श्री महावीर अस्पताल, रायपुर

श्री साईं राम अस्पताल, रायपुर

काल्दा नर्सिंग होम, रायपुर

कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर

प्रज्ञा अस्पताल, रायपुर

लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर

गौरतलब है कि यह कार्रवाई आयुष्मान योजना के प्रावधानों और NHA के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य नोडल एजेंसी ने सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की है कि वे HEM 2.0 पोर्टल पर निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। इससे न केवल उनकी पंजीयन प्रक्रिया सुचारू रहेगी, बल्कि हितग्राहियों को भी बिना बाधा स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।