WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Babu’s Mischief: मंत्री के अनुमोदन के बाद फाइनल ट्रांसफर लिस्ट में सहायक ने खुद जोड़ दिए नाम

WhatsApp Image 2024 10 25 At 18.16.58

Babu’s Mischief: मंत्री के अनुमोदन के बाद फाइनल ट्रांसफर लिस्ट में सहायक ने खुद जोड़ दिए नाम

भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में तबादलों से छूट की समयसीमा 17 जून को समाप्त हो गई लेकिन जलसंसाधन विभाग में तबादलों में बड़े गोलमाल की खबर आ रही है। राज्य एवं जिला स्तर पर लिपिकीय कर्मचारियों के तबादलों के प्रस्ताव में जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अनुमोदन के बाद फाइनल हुई सूची में विभाग के सहायक ने अपने चहेते शीघ्रलेखक का तबादला करने खुद सूची में नाम जोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद अब प्रमुख अभियंता ने उसे नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलसंसाधन विभाग में भी अन्य विभागों की तर्ज पर 17 जून तक तबादले किए जाने थे। राज्य एवं जिला स्तर पर लिपिकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव ई फाइल के माध्यम से शासन को भेजे गए थे। जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के पास अनुमोदन के लिए यह ट्रांसफर लिस्ट भेजी गई थी। कार्यालयीन नस्ती क्रमांक 3324900/50/2025 को देखने के बाद मंत्री ने जो तबादला सूची अनुमोदन कर फाइनल कर विभाग को वापस भेज दी।

बाद में पता चला है कि अधीक्षक शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड ने मंत्री द्वारा अनुमोदित की गई सूची में खुद ही बदलाव कर दिया। उसने अपने चहेते शीघ्रलेखक का नाम इस तबादला सूची में जोड़ कर उसे आगे भेज दिया।
बाद में जब यह जानकारी प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा के ध्यान में आई तो उन्होंने प्रमुख अभियंता अधीक्षक शाखा में पदस्थ सहायक को नोटिस थमाकर उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

मंत्री द्वारा अनुमोदित सूची में बाद में किए गए बदलाव करने के उनके इस कार्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरते आने को लेकर उनके इस कार्य को सिविल सेवा आचण नियमों के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। उनके जवाब के आधार पर उनपर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।