Badwani News: डूब के बाद पहली बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान, महाशिवरात्रि पर बही धर्म की बयार

923

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी। भगवान शिवजी की आराधना का महापर्व  महाशिवरात्रि क्षेत्र में आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान शिवालयों में अलसुबह से पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हुई। दिनभर हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। पूजन-अभिषेक, हवन एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम चला। इस मौके पर शहर के समीप  राजघाट नर्मदा तट पर  बांध की डूब के बाद करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर दान-पुण्य किया। वहीं शहर के श्रीरामकुल्लेश्वर, सिद्धनाथ महादेव, सिद्धेश्वर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर अनुष्ठान हुए।वहिं शहर के शिव कुंज पर सुबह से कलेक्टर अपने परिवार के साथ पहुच कर यज्ञ में भाग लेते नजर आई वही जिले के राजघाट रोड स्थित श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास अभिभाषक संघ व मित्र मंडल  ने साबुदाना खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान राजघाट मार्ग पर यातायात का खासा दबाब रहा।

जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन व कार्यक्रम

राजपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री श्री 1008 श्री पंच दिवसीय लघु रुद्राभिषेक एवं 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन रोशेश्वर धाम पर आयोजित किया गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया।ततपश्चात 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया, जो 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमे 20 से 25 जोड़े हवन यज्ञ में शामिल हुए है।

निवाली: निवाली में सुबह से मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी हुई है।भक्त बेलपत्र व शहद चढ़ाकर पूजा अर्चना कर रहे है।शाम 5 बजे उपरांत मन्दिर परिसर में भजन व अन्य कार्यक्रम रखे गए है जिसमे 3 हाजत से अधिक श्रदालु भाग लेंगे।

सेंधवा: सेंधवा के देवझिरी स्थित अतिप्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में उत्साह देखा गया। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। हजरों भक्तो को घण्टो के इंतजार के बाद भक्तों को सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन पूजन का लाभ मिला।

बलवाड़ी: सर्वेश्वर मंदिर बलवाड़ी में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली जहां हर भक्त भोलेनाथ के लिए दूध बेलपत्र लेकर मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए पहुंचा।

निवाली: निवाली रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही महिला एवं पुरुषों ने भोलेनाथ का दर्शन कर पूजन किया। व्रती महिलाओं ने शिवरात्रि पर मंदिर परिसर में शिवबत्ती लगाई।

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति ने साबूदाने की खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया। समिति के कालु नायक, कमलेश सोनी ने बताया 10 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी, गाजर का हलवा व चाय कॉफी का वितरण किया गया।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र स्थित तोरणमाल के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी यही रुक कर प्रसादी का लाभ लिया। आयोजकों ने बताया  शाम 7  बजे महाआरती के बाद शिव डोला नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा।